Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी सरकार नेकपा एमाले की बनेगी :गौर सभा में ओली का एलान

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । आगामी संघीय सरकार नेकपा एमाले की वनेगी। उपयुक्त बातें नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने सोमवार को गौर में आयोजित वृहत पार्टी प्रवेश तथा जन सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा नेकपा एमाले ही केन्द्र तथा प्रदेश में स्थायी सरकार दे सकती है। ओली ने कहा कि वर्तमान गठवंधन की सरकार में कमर तोड़ महंगाई बढी है। शान्ति सुरक्षा की स्थिति खराब हैं। भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है।
इस जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तथा नेकपा एमाले के स्थायी कमिटी के सदस्य प्रभु साह ने कहा कि रौतहट में नेकपा एमाले अधिकांश सीट पर जीत दर्ज करेगी। गौर के पूर्व मेयर अजय गुप्ता, संविधान सभा चंदन साह, नेपाली कांग्रेस के बिधायक प्रत्याशी राजेश साह, जवाहर चौधरी सहित पांच सौ लोगों ने विभिन्न पार्टी परित्याग कर नेकपा एमाले की सदस्यता ग्रहण किए। गाजे बाजे के साथ रौतहट के गांव से एक लाख से अधिक नेकपा एमाले के कार्यकर्ता इस जन सभा में पहुंचे थे।

यह भी पढें   बीएलसी तथा बसन्त चौधरी फाउंडेशन की ओर से 3 करोड़ रुपये की सहायता का निर्णय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com