एमाले मधेश सह–इन्चार्ज में मंडल

काठमांडू, ११ अगस्त । नेकपा एमाले ने मधेश प्रदेश सह–इन्चार्ज में रामदयाल मण्डल को चयन किया है । आज बिहिबार सम्पन्न सचिवालय बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । बैठक ने कुछ नेताओं की जिम्मेवारी में अदलाबदली की है । इसीतरह बैठक ने सरोज यादव को महोत्तरी इन्चार्ज, श्रवण यादव को धनुषा इन्चार्ज और कृष्णा थापा को कास्की इन्चार्ज बनाने का निर्णय भी लिया है ।

