धनुषा में चोरी की गई सामान वापस करने की मांग करनेवाले मारे गए, हत्या आरोप में ५ अभियुक्त गिरफ्तार
काठमांडू, ११ अगस्त । धनुषा जिला जनकपुरधाम महानगरपालिका–७ माछा बजार निवासी १८ वर्षीय अर्जुन साह की हत्या हुई है । घटना श्रावण २० गते की है । उनकी शव महोत्तरी जिला लोहारपट्टी नगरपालिका–८ भगवानपुर स्थित सडम में मिला था । पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि चोरी की गई सामान वापस मांगने पर उनकी हत्या की गई है ।
हत्या आरोप में महोत्तरी पुलिस ने पाँच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले व्यक्ति हैं– लोहारपट्टी नगरपालिका–४ स्थायी निवासी २२ वर्षीय जीत कुमार यादव, उनके भाई २१ वर्षीय कृष्णा यादव, २५ वर्षीय सन्तोष कुमार साह, धनुषा जिला औराही गांवपालिका– निवासी २७ वर्षीय बिगुल मुखिया, उनकी २१ वर्षीया पत्नी प्रमिला महरा । अभियुक्त जीत कुमार यादव और बिगुल मुखियां जनकपुर में किराए के रुप में रहते थे ।
पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि एक साल पहले बिगुल, प्रमिला और कृष्ण यादव मिल कर अर्जुन के घर से १ लाख रुपये नगद और सोने की सामान चोरी किए थे । जब चोरी करनेवाले व्यक्तियों की पहचान हुई तो बात पुलिस तक ले जाने की चर्चा होने लगी, उसके बाद चोरी करनेवाले व्यक्ति चोरी की गई सामान एवं नगद वापसी के लिए राजी हो गए, दोनों पक्ष की सहमति में तमसुक बन गया, लेकिन रुपये और समान वापस नहीं हुआ । फिर पुलिस में कम्प्लेन करने चर्चा शुरु हुई । उसके बाद चोरी करनेवाले समूह ने हत्या संबंधी योजना बनाई थी । योजना अनुसार ही उन लोगों ने अर्जुन को लोहारपट्टी पहुँचाया और हत्या की ।

