Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देखिये नेपाल की एक महिला को मानव तस्कर के चुंगल से कैसे मुक्त करवाया इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने

 

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनाँक 14 अगस्त 2022 दिन रविवार को एक पीड़ित महिला और उसकी 8 महीने की बच्ची को बंगाल के गाँव चोपड़ा इस्लामपुर उत्तरी दिनाज से रेस्क्यू आज करवाया गया।
इस महिला को उसकी 8 माह की बच्ची के साथ बंगाल का अंसार अली नाम का मानव तस्कर बहला फुसला कर बंगाल में चोपड़ा इस्लामपुर उत्तरी दिनाज ले कर चला गया।
महिला के पति और महिला के घर वालों ने महिला को हर जगह पर खोजा किंतु महिला और उसकी बच्ची का कोई पता नहीं चला, अंत में थकहार कर महिला के पति ने महिला के गुम होने की सूचना नेपाल पुलिस में करवाई और एनजीओ को भी सम्पर्क साधा।
लगभग 20 दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली फिर महिला के पति को इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा का नम्बर मिला और उसने अपनी पत्नी और उसकी 8 माह की बच्ची को वापस लाने के लिए सहायता मांगी।
इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा ने सब जानकारी लेने के पश्चात महिला की खोजबीन शुरू की और पता लगा लिया कि पीड़ित महिला बंगाल में किसी स्थान पर है और किसी प्रकार मानव तस्कर अंसार अली का मोबाइल नंबर का भी पता लगा लिया और उसकी लोकेशन की भी जानकारी निकलवा ली।
फिर एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन व बंगाल पुलिस से संपृक् कर पीड़ित महिला और बच्ची को रेस्क्यू के लिए व्यवस्था की गई ।
पीड़ित महिला के पति और भाई को भी रेस्क्यू के समय बंगाल में पहुँचने को कहा गया।
फिर आज दिनाँक 14 अगस्त 2022 को बंगाल में चोपड़ा इस्लामपुर उत्तरी दिनाज में अंसार अली के घर पर मिशन मुक्ति और बंगाल पुलिस ने छापा मार कर पीड़ित महिला और उसकी छोटी बच्ची को मुक्त करा लिया।

यह भी पढें   जहाँ मन में शांति है, वहीं सच्चे सुख का वास है : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com