जसपा के राजनीतिक समिति की बैठक शुरु

काठमांडू ः १७ अगस्त जनता समाजवादी पार्टी नेपाल की राजनीति समिति की बैठक शुरु हो चुकी है । आनेवाली प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा चुनाव की तैयारी, संगठन विस्तार के विषय को लेकर बहस तथा राजनीति समिति की बैठक बालकुमारी में शुरु हो गया है ।
संघ, प्रदेश के चुनाव में किसे किसे उम्मीदवार बनाए तथा इसका मापदण्ड क्या हो ? इन विषयों पर बहस के साथ ही पार्टी समयोजन तथा संगठन विस्तार के विषयों पर भी बहस होगी । जसपा विभाजन के बाद ये पहली बैठक है । इस बैठक के पहले कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई थी ।

