Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच का राष्ट्रीय वेबिनार अमृत महोत्सव पर संपन्न

 

गाज़ियाबाद। भारत के आज़ादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस यानि अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच का राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न हुआ। इस वेबिनार के मंच को सुशोभित किया ट्रू मीडिया के संस्थापक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ,मंच की संरक्षक डॉ॰ सूक्ष्मलता महाजन, डॉ॰ नीरजा मेहता, डॉ॰ गीतांजलि ‘गीत’ अध्यक्षा ट्रू मीडिया महिला काव्य मंच ने। शानदार मंच संचालन डॉ॰ इला जायसवाल का रहा। जिनके सुन्दर संचालन में देश भर से आमंत्रित कवयित्रियों ने शानदार काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के संस्थापक डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति के उद्बोधन से हुई जिसमें उन्होंने मंच आसीन अतिथियों सहित सभी आमंत्रित अतिथि कवयित्रियों का स्वागत करते हुए सभी को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उसके उपरांत डॉ. इला जायसवाल के द्वारा सरस्वती वंदना से काव्य पाठ का शुभारम्भ हुआ। डॉ॰ सूक्ष्मलता महाजन, डॉ॰ नीरजा मेहता, डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ॰ गीतांजलि ‘गीत’, सुश्री उषा श्रीवास्तव, डॉ॰ रेखा अस्थाना, सुश्री पूजा श्रीवास्तव, शशिकिरन श्रीवास्तव, सुकृति श्रीवास्तव, सुश्री अर्चना शर्मा, सुश्री पूजा भारद्वाज, सुश्री इला जायसवाल, सुश्री भूपेन्द्र कौर सचदेवा, सुश्री लक्ष्मी अग्रवाल,सुश्री किरन प्रजापति,सुश्री प्रिया सिंह ने शानदार देश भक्ति से ओजपूर्ण रचनाओं से गोष्ठी में चार चांद लगाएँ। मंच की संरक्षिका डॉ. सूक्ष्म लता महाजन ने ट्रू मीडिया के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए मंच को निरन्तर आगे बढ़ते हुए रहने की शुभकामनाएं भी दी। अंत में मंच की अध्यक्षा डॉ॰ गीतांजलि गीत ने सभी को अमृत महोत्सव की शुभकामनाओं देते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com