Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

“पिता के साथ विलाप” : भिष्म कुमार भुषाल

 

“पिता के साथ विलाप” कवि- भिष्म कुमार भुषाल अनुवादक: बिम्मी कालिन्दी शर्मा

पापा,
आपने कमिसन काट-काट कर जो कच्चा स्कूल बनाया था,
वही स्कुल के ढहने से मलबे में दब गया मेरे ही जैसा कोई विद्यार्थी,
यदि उसकी जगह पर मै दबा होता तो आपको कितना दर्द होता न पापा !
!
आपने ठेका में ले कर बनाया था पूल,
वही पूल पौने दो साल में ही टुट गया,
पूल के टुट्ने से एक नवजात बच्चा अपनी मां के साथ उस
पागल नदी में बह गया,
पापा ! एम्बुलेन्स चढ कर हम जिस दिन पिकनिक गए थे,
उसी दिन सांप के काट्ने से मर गया नव-विवाहित एक युवक ।

फटा-पुराना बैग पीठ में लाद कर चलने वाला वह स्कूली लडका,
पांव जमीन में रखने से पहले ही नदी में गिरने वाला
वह चन्द्रमुखी बच्चा
वसन्त के उल्लास से दैदीप्यमान वह स्वप्नशील युवक,
शायद ले कर आए होगें ईस देश का भाग्य अपने कंधे पे,
हमने ही छीना है न पापा
उनका जीवन और सपना ?

पापा ! मेरे दोस्त आपस में फुसफुसाते हैं कि –
मेरे अत्तर से सुवासित कपडों में
लूट के माल की बदबु आती है रे !
हमारे घर के वातानुकूलित
कमरों में
निरन्तर प्रवाहित ठंडी हवा,
जिसमें समाहित है गरीब जनता की खून, पसिना और आंसुओं की आद्रता !
पापा आपके पास हर चीज खरिदने की हैसियत है,
क्या आप
अपने प्रिय बच्चों के लिए
खरीद सकते हैं
राष्ट्रप्रेम, आचरण और नैतिकता के लोपोन्मुख चूर्ण ?
पापा !
यदि मैं अपने ही पखों से खूले आसमान में उडा तब भी लोग कहेगें कि मेरे पंख नकली हैं,

यह भी पढें   “पार्टी में किसी की स्वस्थ आलोचना उसे समाप्त करने के उद्देश्य से नहीं की जाती है – पूर्व राष्ट्रपति भंडारी

मैनें यदि सफलता का शिखर
छू भी लिया तब भी कहा जाएगा
कि मेरे गले का मेडल खरिदा गया है,
मैं यदि मंगल वचन
भी बोलुगां तब भी माना जाएगा कि यह शकुनी का शब्दजाल है,
मेरे कदम बुद्ध के ही जैसे शुद्ध हो परन्तु तब भी यह लोक यही कहेगें कि ‘यह है अंगूलीमाल का पैर ।

ईसी लिए पापा !
यह गरिबों के नगें पैरों
के तलुवे छिलने वाले राक्षस
जैसे रास्ते हैं,
पापा मत खाओ अब,
यह अलकत्रा, सिमेण्ट और गिट्टी ?
अब बस करो पापा !
दु:ख के दरिया के उस पार पहुंचाने वाला यह वह पूल है,
जिसे मत डकारो पापा !
यह कब्जा और काँटी,
जब आप नैतिकता के वर्तन मे
कमिसन डालते गए,
तब भ्रष्टाचार, अनाचार, व्यभिचार और दुराचार को
अचार की तरह चटखारे ले-लेकर
आपने हजम करना चाहा
तब भुखे के भाग के रोटी में
जब बिल्ली की तरह आपने झपट्टा मारेगें,
तब जीभ के स्वाद में यह
क्षुब्ध गला कलंक की डोरी से जकडा हुआ महसुस नहीं होता होगा आपको ?
पापा !
मेरा दोस्त आधा पेट खा कर स्कूल आता है,
पर हंसता है सीना तान कर,
उसके पिता प्लाष्टिक बटोरते हैं और मां पडोसियों के
धोती हैं कपडे,
पर वह – मेहनत, इमान्दारी और सच्चरित्र में मुझसे दौलतमंद है,
उसके जैसा ही स्वतंत्र और स्वच्छन्द हंसी,
क्या मैं कभी खरीद पाउंगा पापा ?
वैसे ही निडर हो कर
क्या मैं बोल सकुंगा पापा ?
क्या आप मुझे उसके जैसा ही स्वाभिमान, हिम्मत और आत्मबल को
विरासत में
रजिष्ट्रेशन कर के दे सकते हैं पापा ?

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के स्वागत के लिए सजी दिल्ली

मैं चाहता हुं कि,
ईस देश के भाग्य की स्वर्णप्रभा में एक किरण मेरा अपना भी हो,
मेरी ईच्छा है कि
मेरे रास्ते के किनारे का वह धूल,
मेरे पसिने से भिगा हुआ हों,
मैं चाहता हुं कि
मेरा रास्ते में पडने वाले पूल के
निर्माण में
मेरे भी कंधे का दु:ख सामिल हो ।
मेरी चाहना यही है कि-
शमसान घाट में जल कर,
जिस दिन मै धूंवा बन कर अंतरीक्ष मे विलीन हुंगा,
उस दिन
नदी किनारे कि वह वस्ति भी मेरे लिए सिसकियां ले,
क्या यही ले कर जाना है ईस दुनिया से आखिर में पापा ?
केवल ८१५ रूपएं की लकडी और एक कफन ही तो है ।
मुझे दिलोजान से प्यार करने वाले मेरे पापा !
मैं नहीं चाहता-
जनता की आंख जिस दिन खुले,
उस दिन हमारे ईज्जत की निलामी चौराहे पर हो ।
किसी के पत्थर मारते हाथ,
यह न कहें कि
हमारे महल उनके ही रक्त से
रंजित है,
मैं सुन रहा हुं दूर क्षीतिज में
गूंज रहा वह नाद
“ईहन्ते कामभोगार्थमन्यायेनार्थसञ्चयन्”
द्रव्य के काले-जादू के
वशीभूत हो कर
हजारों लोभ और लालसाओं के समुद्र में
डुबने वाले कभी उतरेंगे नहीं
उस पार,
आप कहते है –
“सब तेरे लिए ही तो कमाया है मैने”
हजारों बेइमानी की ईंटो से बनी हूई यह महल,
मुझे यह सब नहीं चाहिए पापा,
मुझे मेरे पसिने से लबालब भरी हूई,
यह आल्मुनियम का
कटोरा ही अति प्रिय है।

यह भी पढें   कालीन के नीचे छिपाने का समय नहीं, प्रधानमंत्री सीधे बात करें : पूर्व राजदूत उपाध्याय
कवि भिष्म कुमार भुषाल

अनुवादक: बिम्मी कालिन्दी शर्मा 💐 नेपाली से हिंदी अनुवाद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com