नागरिकता ऐन संशोधन विधेयक आज ही पारित करने की तैयारी

काठमांडू । १८ अगस्त नागरिकता ऐन संशोधन विधेयक जिसे राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने बिना सत्यापन के वापस भेज दिया था , उसे आज की प्रतिनिधि सभा की बैठक में पारित करने की तैयारी चल रही है ।
संसद सचिवालय ने पहले ही नागरिक ऐन संशोधन विधेयक पारित करने के संधावित एजेंडे को सार्वजनिक कर चुका है । प्रतिनिधि सभा के सचिव गोपालनाथ योगी ने कहा है कि नागरिकता विधेयक को पारित करने की सभी प्रक्रियाएं आज पूरी हो सकती है ।
सावन ३१ को हुई सत्तारुढ़ गठबंधन की बैठक में राष्ट्रपति ने पुनर्विचार के लिए भेजे गए विधेयक को हुबहु आगे बढ़ाने का निर्णय दिया था ।
संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित हुए नागरिकता संबंधी विधेयक सावन १५ गते को सभामुख अग्नि प्रसाद देवकोटा ने राष्ट्रपति के यहाँ प्रमाणीकरण के लिए भेजा था । लेकिन राष्ट्रपति भंडारी ने २९ गते को १५ सूत्रीय संदेश के साथ विधेयक को वापस प्रतिनिधि सभा में भेज दिया । अगले दिन प्रतिनिधि सभा की बैठक में विधेयक को वापस लेने का संदेश दिया गया ।
प्रतिनिधि सभा के सचिव योगी ने कहा है कि सरकार के परामर्श के आधार पर विधेयक को पारित करने का सभावित एजेंडा तयकिया गया है ।
आज की प्रतिनिधि सभा की बैठक में गृहमंत्री बालकृष्ण खान राष्ट्रपति के संदेश के साथ वापस आए विधेयक पर विचार करने का प्रस्ताव पेश करेंगे । उसके बाद संदेश में उठाए गए विषयों पर चर्चा होगी । चर्चा के बाद विधेयक पारित करना कार्यसूचि में है ।
यदि राष्ट्रपति किसी विधेयक को संदेश के साथ लौटाता है तो दोनों सदन विधेयक पर पुनर्विचार करके विधेयक को यथावत या संशोधन सहित पारित करके पुनः राष्ट्रपति के यहाँ प्रमाणीकरण के लिए भेज देते हैं । इस तरह आए विधेयक को राष्ट्रपति १५ दिनों के भीतर प्रमाणीकरण करने की संवैधानिक प्रावधान है । पुनः आए विधेयक को वापस लेने का अधिकार संविधान राष्ट्रपति को नहीं देता है

