Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शत शत नमन प्रदीप गिरी

 

 प्रखर नेता प्रदीप गिरी नहीं रहें

काठमांडू, 20अगस्त 022 ।
देश की राजनीति को आपकी आवश्यकता थी । सभी आपके लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहें थे । मगर आपने इस संसार से विदा ले लिया है । अब हमारे बीच नहीं रहें नेपाली कांग्रेस के चिर परिचित नेता प्रदीप गिरी । ७५ वर्ष के गिरि पिछले कुछ दिनों से बीमार थे । उनका ईलाज ललितपुर के नख्खु स्थित मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा था जहाँ उपचार के क्रम में अस्पताल में ही शनिवार की रात ९ः ३६ में निधन हो गया है
। उनकी राजनीतिक यात्रा २०१७ साल में शुरु हुई और उन्होंने नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किया । उनके पिता मित्रलाल गिरि राजनीति में सक्रिय थे और कांग्रेस में उनकी अच्छी पकड़ थी ।राजनीतिक माहौल ने बालक प्रदीप को अपनी ओर खिचा और छोटी उमर से ही वो राजनीति में सक्रिय होने लगे ।
राजनीतिक संधर्ष के क्रम में उन्हें २०२५ सालमे १८ महीने के लिए जेल की यात्रा भी करनी पड़ी थी । २०५१ साल के संसदीय निर्वाचन में सिरहा ५ से वो निर्वाचित होकर राष्ट्रीय राजनीति में उभर कर आए ।
२०५६ साल के निर्वाचन में वो सिरहा ५ में पराजित होने के बाद भी वो पहले और दूसरे संविधान सभा के निर्वाचन में समानुपातिक सभासद बनें ।
इसी तरह २०७४ में हुए निर्वाचन में वो सिरहा १ से प्रतिनिधिसभा में निर्वाचित हुए थे ।
एक प्रखर नेता के रुप में वो जाने जाते थे । उनका जाना नेपाली राजनीति की बहुत बड़ी क्षति है । उन्हें शत शत नमन ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *