Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजुरा नगरपालिका में तीज मिलन समारोह का आयोजन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के गुजरा नगरपालिका में पति के दीर्घायु के लिए किए जाने वाला तीज पर्व मिलन समारोह अखिल नेपाल महिला संघ गजुरा नगरपालिका द्वारा किया गया। इस समारोह में मौलापुर के मेयर रीना कुमारी साह बिशेष रुप से उपस्थित थीं। इस अवसर उन्होंने कहा कि तीज हिन्दूओं का महान पर्व हैं। अपनी पति के दीर्घायु हेतु यह पर्व रखा जाता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा किदेश मेंअमन शांति हो। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमें एमाले पार्टी की मजबूती के लिए इसी तरह एकबद्ध होना पड़ेगा।सान माया तामांग की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंदिका देवी चौधरी प, सचिव दिल माया कुशवार सहित अन्य पद तथा बड़ी संख्या में अखिल महिला नेपाल संघ के कार्यकर्ताओं की सहभागिता थीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com