Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिस्तोल के साथ मोरङ से दो युवा को गिरफ्तार

 

विराटनगर, २२ अगस्त । सशस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउट पोष्ट (बीओपी) मोरङ ने पिस्तोल के साथ दो युवा को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले युवा हैं– आरिफ आलाम और नवीन धिमाल । पुलिस का कहना है कि सुनवर्षी नगरपालिका– ८ के २८ वर्षीय आलम पिस्तोल विक्री के लिए भारत से नेपाल ला रहे थे । उर्लाबारी नगरपालिका– ६ के स्थायी निवासी २९ वर्षीय नवीन धिमाल पिस्तोल खरीदनेवाले युवा हैं ।
बीओपी सिक्टी मोरङ के सशस्त्र पुलिस निरीक्षक नमप्रभाव राई के अनुसार को२२प ६७०७ नम्बर मोटरसाइकिल में सवार उन लोगों के ऊपर शंका के आधार पर खानतलासी करते वक्त अटोमेटिक चाइनीजन पिस्तोल और रिभल्बर सिक्सर के साथ उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । साथ में ४७ हजार ७७० रुपये, दो सेट मोबाइल भी पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है । बीओपी ने गिरफ्तार दोनों युवा और सामग्री को आगे की अनुसंधान के लिए रंगेली पुलिस को हस्तान्तरण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com