१४ वर्षीया किशोरी के ऊपर जबरजस्त करनेवाले दो भारतीय नागरिक काठमांडू से गिरफ्तार
काठमांडू, २२ अगस्त । एक १४ वर्षीया एक किशोरी को बलात्कार करनेवाले दो भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना अनुसार गिरफ्तार होनेवाले व्यक्ति हैं– ३१ वर्षीय ओमबाबु गुप्ता और २२ वर्षीय चन्दन गुप्ता । पुलिस वृत्र कीर्तिपुर से परिचालित पुलिस टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । बताया गया है कि उन लोगों ने किशोरी को विभिन्न प्रलोभन और त्रास दिखाकर बलात्कार किया है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।

