देश भर के सामुदायिक विद्यालय एक हफ्ते के लिए बंद करने का घोषणा
काठमांडू, २२ अगस्त । भाद्र १२ गते से एक हफ्ते के लिए देश भर के सामुदायिक विद्यालय बंद करने का घोषणा हुआ है । नेपाल विद्यालय कर्मचारी परिषद् ने ऐसा घोषणा किया है । परिषद् का कहना है कि सरकार ने विद्यालय कर्मचारियों का मांग सम्बोधन नहीं किया, इसीलिए भाद्र १२ गते से १८ गते तक देश भर के सामुदायिक विद्यालय बंद किया जाएगा ।
विद्यालय बंद के साथ साथ परिषद् ने आन्दोलन के अन्य कार्यक्रम भी घोषणा किया है । घोषित कार्यक्रम अनुसार भाद्र ९ गते खुलामंच से माइतिघर मंडला तक विरोध र्याली प्रदर्शन किया जाएगा । इसीतरह भाद्र १० और ११ गते डिजिटल आन्दोलन और १९ गते काठमांडू में बृहत प्रदर्शन किया जाएगा । आन्दोलनरत कर्मचारियों ने विद्यालय कर्मचारी (सहायक लेखापल) की न्यूनतम पारिश्रमिक मासिक ३४ हजार ७३० और विद्यालय सहयोगी की पारिश्रमिक २४ हजार २१० कायम करने के लिए मांग किया है । इसीतरह संघीय शिक्षा ऐन २०२८ में संशोधन के लिए भी मांग किया है ।

