Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र प्रहरी बल ने पिस्तौल के साथ दो यूवक को किया गिरफ्तार

 

हिमालिनी प्रतिनिधि मोरंग नेपाल ।नेपाल के मोरंग जिला सुनवर्षी नगरपालिका वार्ड 8 में सशस्त्र प्रहरी बल ने दो पीस पिस्तौल के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है । सशस्त्र पुलिस के अनुसार भारतीय क्षेत्र से बाइक से नेपाल प्रवेश कर रहे को गश्ती दल ने तलासी लिया जहाँ यह हथियार बरामद हुआ ।
बताया गया है कि सशस्त्र प्रहरी बल सिकटी नेपाल के हवलदार नवराज खड़का के नेतृत्व में गश्ती दल नेपली नम्बर पल्सर बाइक संख्या को 27 प 406 का चालक का तलासी लेने पर मोरंग सुनवर्षी हसनगढ़ी निवासी 28 वर्षीय आरिफ आलम वर्ष 28 के पास से ऑटोमेटिक चाइनीज पिस्तौल और एक पीस मैगजीन और दूसरा कटुवा पिस्तौल बरामद हुआ है । गिरफ्तार के द्वारा दिए गए मौखिक बयान अनुसार उक्त पिस्तौल मोरंग उर्लाबाड़ी नगरपालिका वार्ड 6 तरूण चौक निवासी 29 वर्षीय नबीन धिमाल के द्वारा मंगाने की बात कही है ।
गिरफ्तार आलम के बयान पर धिमाल को बाइक सहित नियंत्रण में ले आगे का करवाई कर रही है । इसकी पुष्टि सशस्त्र प्रहरी बल मोरंग का एसपी राजकुमार लामीछाने ने किया है । एसपी के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया के बाद उक्त दोनों को मोरंग पुलिस को सौपा जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाल और भारत के बीच बहुआयामी संबंध- एक संयुक्त विरासत : ​डा.विजय दत्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *