Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायण साईं की पुलिस हिरासत बढ़ी

 

सूरत। एक स्थानीय अदालत ने आज बलात्कार के एक मामले में आसाराम के पुत्र नारायण साईं की पुलिस हिरासत की अवधि एक और दिन के लिए बढ़ा दी।img1131218102_1_1

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन ठक्कर ने साईं की पुलिस हिरासत 24 घंटे के लिए बढ़ा दी क्योंकि पुलिस का कहना था कि पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ मामला कमजोर करने के लिए उसके साथियों द्वारा की गई घूस की पेशकश के सिलसिले में अभी उससे पूछताछ करनी है।

यह भी पढें   सुधाकर दलेला होंगे नेपाल में भारत के राजदूत

सरकारी वकील नयन सुखदावाला ने कहा कि जांच के दौरान मिले 21 सिम कार्ड के बारे में पूछताछ करने के लिए एक दिन की हिरासत की जरूरत है।

सुखदरवाला ने अदालत को बताया कि मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी से ब्यौरा कल रात ही मिला है और सिम कार्ड्स के स्रोत और अन्य विवरण के बारे में साईं से पूछताछ करना जरूरी है।

उनका कहना था कि इससे पहले जो पांच दिन का रिमांड दिया गया था, उसमें उसे देश के विभिन्न शहरों में ले जाया गया, इसलिए वह उससे पूछताछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि साईं पूछताछ में सहयोग नही कर रहा है।

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाना चाहिती है कि साईं के साथियों से मिले 5 करोड़ रुपए उनके पास कहां से आए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com