Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र और नेकपा समाजवादी बीच पार्टी एकता के लिए सहमति, एकता संयोजन समिति घोषणा की तैयारी

 

काठमांडू, २३ अगस्त । वर्तमान सत्ता गठबंधन में शामील दो कम्युनिष्ट पार्टी नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा समाजवादी बीच पार्टी एकता के लिए सहमति बनी है । लेकिन पार्टी एकता संघीय और प्रदेशिक चुनाव के बाद ही होनेवाला है । पार्टी के दो शीर्ष नेता पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव कुमार नेपाल बीच सोमबार सम्पन्न भेटवार्ता के दौरान चुनावी तालमेल और पार्टी एकता के संबंध में सैद्धान्तिक सहमति बनी है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सोमबार शाम नेता प्रचण्ड और नेपाल तथा दोनो समूह के नेताओं के बीच ललितपुर जिला हात्तिबन स्थित एक घर में दो नेताओं के बीच भेटवार्ता हुई थी । सहमति अनुसार आगामी चुनाव में दोनों पार्टी एक ही चुनावी घोषणापत्र लेकर चुनाव शामील होनेवाले है । और चुनाव के तत्काल बाद ही दो पार्टियों के बीच पार्टी एकता की जाएगी ।
बताया गया है कि कुछ ही दिनों में पार्टी एकता संयोजन समिति भी निर्माण होनेवाला है । समिति में दोनों पार्टी की ओर से पाँच–पाँच सदस्य रहेंगे और दोनों पार्टी के अध्यक्ष समिति को नेतृत्व प्रदान करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed