Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री से राजीनामा की मांग की

 
लालबाबु राउत, फाईल तस्वीर
हिल गई कुर्सी

काठमांडू । २३ अगस्त । जनता समाजपार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री लाल बाबू राउत से राजीनामा की मांग की है । पार्टी अध्यक्ष ने कुछ कारणों का उल्लेख किया है कि क्यों उन्होंने मुख्यमंत्री से राजीनामा की मांग की है ?
भष्ट्राचार में मुख्यमंत्री को नाम बहुत बार आया है । मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं अभियान में चरम भष्ट्राचार , अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग द्वारा छापा मारने मुद्दा चला आ रहा है । इसी तरह मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान में भी विवादित है ।
उपेन्द्र यादव वो नेता है जिन्होंने जाति विशेष को ध्यान में नहीं रखा ।संघीय चुनाव में उन्होंने अपनी ही पार्टी मोहम्मद इस्यिाक,को टिकट दिलाई और जब वो जीते तब उन्हें संघीय मंत्री भी बनाया । मुख्यमंत्री के नाम पर उठे बिरोध पर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया था और लालबाबू राउत को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग किया । मधेश में अपने सरकार की बहुत बेइज्जती हुई । मुख्यमंत्री से राजीनामा की मांग अध्यक्ष ने पहले भी की है लेकिन राउत का जबाब नहीं प्राप्त हो सका है । ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed