मुख्यमंत्री राई की शिकायतें – प्रदेश के काम में संघीय सरकार से अनुमति लेनी पड़ी ।

काठमांडू । २४ अगस्त । प्रदेश १ के मुख्यमंत्री राजेन्द्रकुमार राई कहा है कि प्रदेश के अधिकार प्रयोग करने के लिए संघीय सरकार की अनुमति लेनी पड़ी ।
बुधवार संघीयता कार्यान्वयन ,अध्ययन तथा अनुगमन संसदीय विशेष समिति द्वारा प्रदेश १ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रहरी सहित एकल अधिकार प्रयोग करने के लिए भी केन्द्र सरकार ने कानून नहीं बनाया है जिसके कारण बहुत समस्या हुई है ।
प्रदेश प्रहरी वास्तव में अकेली है । उन्हांने कहा कि इस बार प्रहरी भवन बनेगा कहा गया है , आचार संहिता भी लागू की गई है, लेकिन इसे रोक दिया गया है क्योंकि उपर से मंजूरी नहीं मिली है । साथ ही उन्होंने कहा कि काम करने की जिम्मेदारी नीचे स्तर पर दी जाती है लेकिन जब बजट की बात आती है तो सभी उपर स्वयं रखते हैं । ऐसे कैसे विकास हो सकता है ?
मुख्यमंत्री राई ने कहा कि –संघीय सरकार काम करने के लिए तो प्रदेश को दे दिया है मगर बजट देने में आनाकानी कर रही है ।

