सिरहा– १ से चुनावी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं सरिता गिरी

काठमांडू । २५ अगस्त । मंसीर ४ गते को होनेवाले संसदीय चुनाव में सरिता गिरी सिरहा के १ नम्बर क्षेत्र से खड़ी होंगी ।
वृहस्पतिवार को समाजिक संजाल के द्वारा उन्होंने यह जानकारी दी है । इससे पहले के चुनाव में १ नम्बर क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदीप गिरी निर्वाचित हुए थे ।
सरिता गिरी ने बुधवार को नेपाल सद्भावना पार्टी परित्याग कर स्वयं को स्वतंत्र घोषित किया है ।

