अध्यक्ष प्रचण्ड गोरखा क्षेत्र १ से सिफाशि

काठमांडू, २ सितंबर माओवादी केन्द्र गोरखा ने प्रतिनिधिसभा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ में पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और क्षेत्र नम्बर २ में उपाध्यक्ष नारायण काजी श्रेष्ठ (प्रकाश) सहित के नाम सिफारिस करने का निर्णय लिया है ।
दोनों निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश की ओर से चार निर्वाचन क्षेत्र रहे जिला में माओवादी ने प्रस्तावित उम्मीदवारों का नाम स्पष्ट कर सिफारिस का निर्णय ले लिया है, पार्टी के केन्द्रीय सदस्य लेखबहादुर थापामगर ने जानकारी दी है । उनके अनुसार प्रत्यक्ष की ओर से क्षेत्र १ में पूर्वप्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’सहित केन्द्रीय सदस्य हरिराज अधिकारी (कुमार) और नेत्री सुशीला सिंखडा के नाम का सिफारिस करने का निर्णय किया गया है ।
इसी तरह से प्रदेश सभा की ओर से क्षेत्र नम्बर १ (क) में केन्द्रीय सदस्य लेखबहादुर थापा, अमरबहादुर गुरुङ और परशुराम रम्तेल का नाम भी सिफारिस किया गया है, केन्द्रीय सदस्य थापामगर ने जानकारी दी । उसी क्षेत्र के अन्तर्गत प्रदेशसभा (ख)में केन्द्रीय सदस्य कृष्ण धिताल, जगन्नाथ खनाल और ध्रुवकुमार भट्ट का नाम भी सफारिस करने की जानकारी पार्टी ने दी है । उसी तरह प्रतिनिधिसभा क्षेत्र नम्बर २ में पूर्वउपप्रधानमन्त्री श्रेष्ठ के साथ ही पार्टी के केन्द्रीय सचिव हितराज पाण्डे और केन्द्रीय सदस्य लेखनाथ न्यौपाने को और उसी क्षेत्र अन्तर्गत प्रदेश सभा (क)में केन्द्रीय सदस्य खोपबहादुर कँडेल, कमला नहर्की और धना तमु का नाम सिफारिस करर्ने का निर्णय किया है ।
उसी क्षेत्र के अन्तर्गत प्रदेश सभा (ख)में पार्टी केन्द्रीय सदस्य भगवती तिवारी, नरबहादुर गुरुङ और वासु पोखरेल का नाम सिफारिस किया है ।

