Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में श्री महाऋषि कश्यपजी का भव्य शोभा यात्रा

 

नेपालगन्ज(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में विभिन्न प्रकार की झाँकियाँ सहित श्री महाऋषि कश्यपजी का भव्य शोभा यात्रा नेपालगन्ज नगर की परिक्रमा किया गया था ।

भाँदौं १६ गते बिहीवार को कसौंधन बैश्य समाज नेपालगन्ज, युवा मञ्च और महिला मञ्च की संयुक्त आयोजन में कसौंधन बैश्य समाज नेपालगन्ज के अध्यक्ष नन्नदलाल बैश्य के अगुवाई में बैश्य समाज के आराध्य परम पूज्य महाऋषि कश्यपजी महाराज का भव्य शोभा यात्रा में महाऋषि कश्यपजी की भाँकी, रामसीता की झाँकी, एवं नेपाल आमा की झाँकी निकाली गई थी, बाजागाजा सहित नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ स्थित रहा कन्हैयालाल धर्मशाला से शोभायात्रा शुरु होकर  त्रिभुवन चौक, सदरलाईन, त्रिबेणीमोड, बागेश्वरी मन्दिर, घरवारीटोल, धम्बोझी चौक होते हुये, सेतुबिक चौक, न्यूरोड होकर किन्नूराम काशीराम धर्मशाला में पहुँचकर पूजा अर्चना करके भण्डारा की आयोजन भी किया गया था । सम्पूर्ण सहभागी महानुभाव लोग वह भण्डारा की प्रसाद ग्रहण करके कार्यक्रम की समापन किया गया था ।

यह भी पढें   11 दिन बाद 64 वर्षीय महिला का चमत्कारिक रेस्क्यू

वह शोभा यात्रा कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के पूर्व मेयर डा. धवल शमशेर राणा, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ का वडाध्यक्ष रजनिश बाजपेयी(बिवेक), कसौंधन बैश्य समाज नेपालगन्ज, युवा मञ्च और महिला मञ्च के पदाधिकारी, बिभिन्न स्थान से कसौंधन बैश्य समाज के महिला तथा पुरुष लोग पीले रंग की पहिरन में शोभा यात्रा में सहभागी हुये थे ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com