Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का 55वां साधारण सभा संपन्न

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का 55वां साधारण सभा शनिवार को संपन्न हुआ। इस साधारण सभा का मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का गौरवशाली इतिहास है। व्यवसायी के हक हित सदैव तत्पर रहता है। जनकपुरधाम के बिकास में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ की अहम भूमिका हैं। जटही में कस्टम कार्यालय खोलने, नेपाल में ट्रेन चलाने में भी जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ की अहम भूमिका हैं। कोरोना काल में भी जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने मानवीय सेवा कीं। जीतेन्द्र महासेठ की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बिधायक परमेश्वर साह, रामाशीष यादब, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मेयर बजरंग साह, पूर्व अध्यक्ष क्रमश:निर्मल कुमार चौधरी, रमेश कुमार साह, ई. प्रकाश चंद्र साह , ललित कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com