Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रजातंत्र की स्थापना में राजेश्वर नेपाली जी का अमूल्य योगदान : गवर्नर हरिशंकर मिश्र

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में प्रजातंत्र स्थापना में राजेश्वर नेपाली का अमूल्य योगदान है इसको भूलाया नहीं जा सकता है। अपनी कलम की माध्यम से समाचार पत्र की माध्यम से नेपाली जनता को संदेश पहुंचाने का काम किया । उपयुक्त बातें नेपाल के बरिष्ठ पत्रकार तथा लोकमत हिंदी साप्ताहिक के संपादक राजेश्वर नेपाली के 78वीं जन्मोत्सव पर रविन्द्र स्मृति प्रतिष्ठान वेला द्वारा आयोजित “राजेश्वर नेपाली के व्यक्तिगत तथा कृतित्व” पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए मधेश प्रदेश के प्रदेश प्रमुख (गवर्नर) हरि शंकर मिश्र ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र स्थापना के लिए वे कई वार जेल गये तथा निरंकुश राजतंत्र की यातना सहे। लेकिन अपनी कलम को रोके नहीं। गवर्नर ने कहा कि राजेश्वर नेपाली एक पत्रकार के साथ साहित्यकार भी है। राजतंत्र के बिरोध में कई वीर रस से भरी कवितायें की रचना की ।
इस अवसर पर मधेश प्रदेश के नीति तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष डा. भोगेन्द्र झा ने कहा कि वे नेपाल पत्रकारिता का जिंदा धरोहर हैं। कठिन समय में भी उनकी कलम नहीं रुकी। यह युवा पुस्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
रविन्द्र स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 23के बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में, बिधायक परमेश्वर साह, मेयर मनोज कुमार साह, बरिष्ठ अधिवक्ता युगल किशोर लाल, प्रो. आशा सिंहा, राम भरत साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर इनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालें। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 78लोगो को सम्मानित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com