चुनाव के बाद मैं इस प्रणाली को बदलने के लिए सड़क में जाउंगा – प्रचण्ड
काठमांडू, ५सितंबर
काठमांडू में रविवार को हुए माक्र्सवादी ज्ञान केन्द्र की साधारण सभा तथा समाजवादी नेपाली मार्गचित्र विषयक गोष्ठी में अपनी धारणा व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री, नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल ने वर्तमान शासन प्रपाली और निर्वाचन प्रणाली बदलने के लिए निर्वाचन के बाद सड़क में जाने की बात कही है । उन्होंने कहा कि – देखिए मैंने तो अपनी पार्टी में भी लोगों को बोल दिया है कि चुनाव के बाद मैं इस प्रणाली को बदलने के लिए सड़क में जाउंगा ।
आगे उन्होंने कहा कि –अभी तो निर्वाचन सामने आ गया है । प्रदेश और संघ निर्वाचन में लगे हुए हैं हम । गणतंत्र और संघियता माओवादी के साथ ही जुड़ा है । लेकिन विभिन्न तरह से परिवर्तन को निस्तेज करने के लिए जो प्रहार हो रहें हैं वो मुझे सबसे ज्यादा बेचैन कर रहें हैं ।
आगे उन्होंने कहा कि – अनुसंधान करते हुए समाजवाद का मार्गचित्र कैसा, और कौन से समय में होता है किसी देश में ? उन्होंने कहा समकालिन परिस्थिति के आंकलन, शक्ति संतुलन उत्पादक शक्ति और उत्पादन संबंध की स्थिति विज्ञान प्रविधि के विकास की स्थिति का कुल योगफल से स्पष्ट वैचारिक राजनीतिक मार्गचित्र बिना समाजवाद के नया मार्गचित्र बन नही सकता है ।

