महिलाएं शिक्षित, कार्यकुशल व आत्मनिर्भर होंगी तभी हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव : श्री एस.के. सारंगी, DIG,

माला मिश्रा (भारत नेपाल सीमा) अररिया, विहार ।
मंगलवार को 56वीं वाहिनी बथनाहा के कार्यक्षेत्र “बी” कंपनी कुशमाहा में सीमावर्ती बेरोजगार महिलाओं के लिए 30 दिनों की अवधि के लिए “निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण” कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सारंगी,DIG, SHQ पूर्णियां ने सफलतापूर्वक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए समस्त महिला प्रशिक्षुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। तथा श्री सारंगी ने बताया कि मैं आशा करता हूँ कि आपसभी इस प्रशिक्षण के बाद भी अपना अभ्यास नियमित करते रहेंगे तथा सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे क्योंकि जब तक हमारी महिलाएं शिक्षित, कार्यकुशल व आत्मनिर्भर नहीं होंगी तबतक हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है एवं उन्होंने बताया कि एस एस. बी. द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर के अतिरिक्त स्कूली बच्चों के लिए खेल कूद सामग्री का वितरण एवं गरीब किसानों को कृषि यंत्र एवं बीज का भी वितरण किया जाता है । आपसभी निरंतर इन कार्यक्रम का लाभ लेते रहें। मौके पर उपस्थित 56वीं वाहिनी के कमांडेन्ट श्री सुरेन्द्र विक्रम ने आगंतुक समस्त सज्जन वृंद एवं मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत एवं अभिनदंन किया तथा सीमावर्ती समस्त महिला प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारा एस. एस. बी. परिवार सदैव आपसभी की सेवा के लिए तत्पर हैं। तथा श्री विक्रम द्वारा समस्त महिलाओं को CAPFs में जॉइन कर देश सेवा करने हेतु प्रेरित भी किया गया । यह कार्यक्रम “ऊषा सिलाई स्कूल” फारबिसगंज शाखा द्वारा दिनांक 29.07.2022 से कुशमाहा गांव में ही चलाया जा रहा था जिससे कि ग्रामीण महिलाएं अपने गाँव में ही रहकर सुविधापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला प्रशिक्षु द्वारा इस प्रशिक्षण में जो सीखा उसके बारे अपने अनुभव बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण महिलाओं के लिए अत्यंत ही उपयोगी है तथा भविष्य में इस तरह के और भी प्रशिक्षण करवाने हेतु अनुरोध किया गया । इस अवसर पर ऊषा सिलाई स्कूल, फारबिसगंज के प्रोपराइटर श्रीमती सविता ठाकुर द्वारा पिछले एक माह में पढ़ाये जाने वाले पाठ्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । इस प्रशिक्षण से कूल 23 बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर उपस्थित पिपरा गांव के मुखिया श्री गणेश लाल मंडल द्वारा एस. एस. बी. द्वारा आयोजित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण की काफी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारे गांव की बेरोजगार महिलाओं के लिए अत्यंत ही उपयोगी है जो कि इन्हें आत्म निर्भर बनाने में काफी कारगर साबित होगा। तथा इस प्रशिक्षण को कुशमाहा क्षेत्र में करने के लिए एस. एस. बी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर पिपरा पंचायत के मुखिया श्री गणेश लाल मंडल, उप मुखिया पिपरा, वार्ड सदस्य श्री रामानंद मुखिया, श्री अनिल बैठा, ऊषा सिलाई स्कूल की प्रोपराइटर श्रीमती सविता ठाकुर, प्रशिक्षिका श्रीमती इंदु देवी, 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सूरज गायकवाड़, बी कंपनी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक विजय राम, प्रशिक्षण हेतु उपस्थित महिला एवं एस. एस. बी. के अन्य महिला व पुरुष कार्मिक एवं बहुतायत संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
एस एस.बी. किये गए इस कार्यक्रम की स्थानीय जनता द्वरा काफी सराहना की गई।



