Mon. Feb 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आश्विन १ गते से आचारसंहिता लगाने की हो रही है तैयारी

काठमांडू, ८ सितंबर ।

निर्वाचन आयोग ने  मंसिर में होने वाले निर्वाचन के लिए १ गते असोज से  आचार संहिता कार्यान्वयन में  लाने की तैयारी कर ली है । आयोग ने विगत के अभ्यास अनुसार समानुपातिक की ओर से  बन्दसूची जमा करने के  समय को आधार मानकर आचार संहिता लागू करने की तैयारी की है ।
आयोग के सहायक प्रवक्ता सूर्यप्रसाद अर्याल के अनुसार समानुपातिक की ओर से बन्दसूची जमा करने के समय से पहले ही आचारसंहिता लागू होने की  सम्भावना है । ‘विगत में समानुपातिक को बन्दसूची जमा करने से पहले ही आचारसंहिता लागू हो जाया करती थी । उन्होंने कहा कि– ‘आयोग के कार्यतालिका अनुसार २ और ३ असोज तक समानुपातिक को बन्दसूची जमा करने का समय है । आयोग इसी के आसपास इसे  लागू करने का फै्रसला करेगा’।
आयोग ने १३ भादव में आचारसंहिता राजपत्र में प्रकाशित किया था । आचारसंहिता में चुनावी प्रचार प्रसार में राष्ट्रीय झन्डा प्रयोग करने की  अनुमति देने, विदेशी नम्बर प्लेट के सवारी प्रयोग में रोक लगाने की भी व्यवस्था की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *