Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्यदल की बैठक आज, आज ही प्रतिवेदन शीर्ष नेताओं के पास जमा होगा

 

काठमांडू, ८ सितंबर .

मंसिर ४ गते को होने चुनाव के लिए सत्तारुढ गठबन्धन के बीच चुनाव में सीट के बँटबारे को लेकर बने कार्यदल कीे बैठक आज भी होगी । बैठक सुबह ९ बजे प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में होने वाली है ।
आज की  बैठक में कार्यदल में सहमति के विषय को समेटकर प्रतिवेदन तैयार करना है । कार्यदल ने बुधबार को ही प्रतिवेदन लिखना शुरु कर दिया है ।
प्रतिवेदन को अन्तिम रूप देकर आज ही  शीर्ष नेताओं को जमा करने की जानकारी  सरकारका प्रवक्ता तथा सञ्चारमन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की ने दी है  । सीट बँटबारा लगभग मिल ही गया है ।  और शीर्ष नेताओं को प्रतिवेदन जमा करने के बाद संख्या सार्वजनिक करने की बात भी कार्की ने कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *