धनुषा के लक्ष्मीनियां बाजार से दो लूटेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।पुलिस ने दो लूटूरो को धनुषा जिला के लक्ष्मीनियां बाजार से पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक लक्ष्मीनियां गांव के बार्ड 6के निकाल गांव के भरोसी मयादव के बीस बर्षीय पुत्र नरेश यादव तथा बार्ड 4निवासी 23बर्षीय सरोज दास हैं। दोनो ने बुधवार को सपही गांव में मेघा बैंक से रकम निकाल कर सपही गांव के ही 75बर्षीय राम दास घर जा रहे थे तभी घात लगाये दोनो युवक ने उनके 1लाख 80हजार रुपये के बैग को झपट कर वाइक से चंपत हो गया। पुलिस में पीड़ित वृद्ध ने सनहा दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस ने लूटे गये रकम उन दोनो के पास बरामद के साथ वाइक भी जब्त किया है। उपयुक्त जानकारी धनुषा के पुलिस प्रवक्ता डी. एस. पी. प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने दी है।

