Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यदी हमें १०० सीट नहीं मिले तो कांग्रेस में विद्रोह हो सकता है : शेखर कोईराला

 


काठमांडू, ८ सितंबर । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा कि प्रतिनिधिसभा निर्वाचन में प्रत्यक्ष की ओर से १०० सिट अगर पार्टी नहीं लाती है तो विद्रोह हो सकता है ।
आज जनकपुराधाम में नेपाल प्रेस युनियन के कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा –कांग्रेस में उम्मीदवार के आकांक्षी नेता को व्यवस्थापन करने के लिए १०० सिट चाहिए और यदि इतना सीट नहीं मिलता है तो विद्रोह हो सकता है ।
उन्होंने बताया कि ‘बहुमत बनाने के लिए कम से कम १०० सिट लाना ही पड़ेगा । नहीं तो बहुमत कहाँ से बनेगा ? अन्य दल १०० सिट देने के पक्ष में नहीं है । ‘१६५ सिट में हम खड़े होंगे लेकिन आकांक्षा नहीं पहुँचने की अवस्था है ।
तालमेल करके बहुत सीट छोड़ना पड़े और ऐसे ही सीट छोड़कर समानुपातिक निर्वाचन पद्धति की ओर से मत भी घटेगा कहते हुए नेता कोइराला ने कहा कि इस कारण से विद्रोह हो सकता है नेपाली कांग्रेस के भीतर । इस बात को हमने बार बार केन्द्रीय नेतृत्व के सामने रखा है । आज कल में उनलोगों को कुछ न कुछ निर्णय लेना ही होगा ।
कोइराला ने बताया कि इसी कारण से अभी नेपाली कांग्रेस की अवस्थामा बेहतर नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com