Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा NBWD फोरम के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जैसवाल सम्मानित

 


नॉएडा । आज यहाँ नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने भारत नेपाल मैत्री में अपना योगदान देने वाली संस्था नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष श्री मधुरेन्द्र जैसवाल को नोवरा सम्मान प्रदान किया गया , नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की श्री जैसवाल कई वर्षों से भारत नेपाल मैत्री के लिए कार्य कर रहे हैं , अपनी संस्था के माध्यम से वह दोनों देशों के बीच सामंजस्य और भाईचारे की भावना जगाये हुए हैं , इनकी संस्था द्वारा समय समय पर भारतीय और नेपाली नीति निर्धारकों , नेताओं और राजदूतों के साथ मिलकर मैत्री बढ़ाने हेतु कदम उठाये हैं इसके साथ साथ आम जनता के साथ कई सम्मलेन भी आयोजित किये हैं , हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक सम्मलेन संस्था द्वारा आयोजित किया गया जिसमें भारत से भी कई नेताओं एवं जनता ने सहभागिता की। श्री जैसवाल नेपाल के मूल निवासी हैं और मैत्री के अलावा विश्व शांति , वैश्विक प्रगति पर भी कार्य करते हैं।

यह भी पढें   गण प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक सहित २२ लोगों ने किया रक्तदान

श्री मधुरेन्द्र जैस्वाल ने कहा की वह संस्था का आभार जताते हैं और नोवरा जैसी राष्ट्रिय ख्याति प्राप्त संस्था के साथ जुड़कर वह भी गौरवान्वित हुए हैं , भारत और नेपाल की मित्रता सदियों से चलती आ रही है जिसे कोई नहीं तोड़ सकता , इसे और आगे बढ़ाने की ज़रूरत है जिसके लिए दोनों देशों के युवा उनकी संस्था के माध्यम से प्रयासरत हैं।
इस दौरान चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रिंस शर्मा भी उपस्थित रहे और नोवरा के महासचिव श्री पुनीत राणा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com