Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यालय जाने के लिए घर से निकले तीन बच्चें लापता

 


काठमांडू, १० सितंबर । आजकल बच्चा चोर की बहुत चर्चा हो रही है । रुपन्देही के बुटवल में शुक्रबार को विद्यालय जाने के लिए घर से निकले तीन बच्चें लापता हैं ।
लापता होने वालों में बुटवल उपमहानगरपालिका वार्ड नम्बर ११ न्यु दुर्गा नगर के १४ वर्षीय सागर पौडेल, १५ वर्ष के प्रदीप पंथी और १६ वर्ष के समीर लम्साल है । ये तीनों बच्चें बुटवल के ११ देवीनगर के नवीन औद्योगिक कदर बहादुर स्कूल में कक्षा ९ के छात्र हैं । ये तीनों कल घर से विद्यालय जाने के लिए निकले जब बच्चें सम्पर्क में नहीं आए तब परिवार वालों ने तलाश शुरु की और इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल में निवेदन दिया है । बच्चों की तलाश जारी है उनका जल्द से जल्द पता चल जाएगा । रिश्तेदारों ने अपहरण होने की शंका व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *