स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय दूतावास, काठमांडू, द्वारा गणेश स्तोत्र प्रतियोगिता का आयोजन
काठमांडू,13 सितम्बर। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय दूतावास, काठमांडू, नेपाळ में गणेशोत्सव के उपलक्ष पर गणेश स्तोत्र प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक १३ सितंबर २०२२ को दूतावास के एम. पी. सभागार में किया गया। इसमें २७ छात्रों ने सहभाग लिया। परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित सभी लोगों का स्वागत केंद्र की निर्देशिका डॉ आसावरी बापट जी ने किया।
प्रतियोगिता के लिए परीक्षक के रूप में नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रा.डॉ . काशिनाथ न्योपाने, सहायक प्राध्यापक उपेंद्र दहाल तथा भागवत प्रवक्ता आचार्य यदुनंदन भारद्वाज उपस्थित थे।
दूतावास के पी आय सी विभाग के प्रमुख डॉ. साहील कुमार भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के श्री. नीरज भंडारी ने किया।















