बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका में नयें प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत
नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका में डेढ महीने के बाद नयें प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत में सरुवा होकर शिवप्रसाद रिजाल सोमवार को कार्यालय में हाजिर हुये हैं ।
पर्वत जिला के स्थायी निवासी रहें हैं शिव प्रसाद रिजाल ने करीब १५ वर्ष स्थानीय तह और स्थानीय निकाय में लेखा प्रमुख, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत, स्थानीय बिकास अधिकारी, जिला समन्वय अधिकारी के रूप में भी काम की अनुभव प्राप्त कर चुके है । पिछली वार वो कास्की जिला के सहायक प्रमुख जिल अधिकारी के रूप में कार्यरत थे ।
शिवप्रसाद रिजाल को सोमवार को नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के प्रमुख प्रसान्त बिष्ट, उप–प्रमुख कमरुद्दीन राई लगायत अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने स्वागत किया । प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत रिक्त हुआ डेढ महीने के बाद शिव प्रसाद रिजाल सरुवा होकर नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका में नयें प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत में आये हुयें हैं ।


