Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने नहीं किया नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण

 
राष्ट्रपति भंडारी

काठमांडू, १३ सितंबर । राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने विभिन्न ५ विधेयक को प्रमाणीकरण करने के बाद भी नागरिकता विधेयक को छोड़ दिया है । इससे पहले राष्ट्रपति ने नागरिकता विधेयक को संदेश सहित प्रतिनिधिसभा में वापस भेज दिया था और संसद ने उसे हुबहु पारित कर प्रमाणीकरण के लिए सभामुख ने राष्ट्रपति को भेज दिया था । लेकिन शीतल निवास में लगभग एक सप्ताह होने के बाद भी प्रमाणीकरण नहीं हो सका है । वैसे राष्ट्रपति विधेयक के बारे में निरन्तर सभी से परामर्श करती आई हैं ।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार संविधान के धारा ११३ के उपधारा के २ में भंडारी ने तथ्यांक संबंधी कानून को संशोधन और एकीकरण करने के लिए बने विधेयक को प्रमाणीकरण किया है ।
इसी तरह स्टाण्डर्ड नाप और तौल ऐन, २०२५ के संशोधन करने के लिए बने विधेयक, प्रत्यायन संबंध में व्यवस्था करने के लिए बने विधेयक, सार्वजनिक पदधारण करने व्यक्ति के शपथ संबंध में व्यवस्था करने के लिए बने विधेयक और योगमाया आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संबंध में व्यवस्था करने के लिए बने विधेयक प्रमाणीकरण करने का राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आर्चाय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में उल्लेख है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *