जर्नादन शर्मा, गोविन्द प्रसाद शर्मा और शशि श्रेष्ठ को मिल गई है विदेश भ्रमण के लिए स्वीकृति
काठमांडू, १३ सितंबर सरकार में रहे तीन शक्तिशाली मंत्री एक ही साथ विदेश भ्रमण करने वाले हैं । मंत्रीपरिषद की बैठक में अर्थमंत्री जर्नादन शर्मा को अमेरिका, कानून न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्रीे गोविन्द प्रसाद शर्मा को स्वीडेन और सहकारी तथा गरीबी निवारण मंत्री शशि श्रेष्ठ को इजरायल भ्रमण की स्वीकृति दे दी है ।
सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने मंगलवार हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में यह निर्णय सुनाते हुए कहा – अमेरिका के वाशिंगटन डिसी में आयोजन होने जा रही विश्व बैंक समूह और अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए अर्थमंत्री नेतृत्व के प्रतिनिधिमंडल को स्वीकृति दी है । इसी तरह २०७९ आश्विन ८ और ९ गते को स्वीडेन के स्टकहोम में होने जा रही १४ एनआएन रिजनल मिटिंङ में सहभागी होने के लिए कानून न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री शर्मा को भ्रमण के लिए सरकार ने स्वीकृति दी है । इसी तरह किवुज हाइलेव स्तडीज भिजिट इन इजरायल में होने वाले आयोजन में भाग लेने के लिए भूमि, सहकारी तथा गरीबी निवारण मंत्री शशि श्रेष्ठ को सरकार ने स्वीकृति दी है ।।
।


