Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषि ज्ञान केन्द्र नवलपरासी (पश्चिम) ७ करोड ४५ लाख ३७ हजार और भेटेनरी अस्पताल द्वारा ५ करोड ३लाख का वार्षिक कार्यक्रम बजट सार्वजनिकिकरण

 

देशबन्धु यादव, नवलपरासी। वित्तीय वर्ष २०७९/०८० के लिए कृषि ज्ञान केन्द्र नवलपरासी (पश्चिम) ७ करोड ४५ लाख ३७ हजार और भेटेनरी अस्पताल ने ५ करोड ३लाख का वार्षिक कार्यक्रम बजट सार्वजनिकिकरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी लुम्बिनी प्रदेश सरकार के पुर्व मन्त्री बैजनाथ चौधरी ने कहा कि सरकार एक तरफ मंत्रीमण्डल संख्या में बढोत्तरी और कृषि प्रविधिकों की संख्या में कटौती करती है। मुख्य अतिथी चौधरी ने कहा की विकसित देशों में न्यूनतम् ब्याज दर में कृषि ऋण और कृषि के लिए अधिक मात्रा में सब्सिडी दिया जाता है।
विशेष अतिथि लुम्बिनी प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जयसवाल ने किसानों को सहज रूप में सम्बन्धित निकायों से सुचना एवं कार्यक्रम त्वरित कार्यन्वयन/संचालन करने को कहा। विशेष अतिथि जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव ने कहा कि सब्सिडी के साथ ही कृषि उत्पादन का सहज रूप में बजारीकरण और कृषि प्रविधिकों को किसानों से नियमित सम्पर्क में रहने की जरुरी है।
इस मौके पर समन्वय समिति के उप प्रमुख रामदयाल तेली,सुनवल नगरपालिका के मेयर विमला पौडेल,सरावल गाँव पालिका के अध्यक्ष सुखाडी चौधरी,जिला समन्वय समिति के अधिकारी मान बहादुर खड्का, लुम्बिनी प्रदेश कृषि विकास निर्देशनालय के बाली संरक्षण अधिकृत देवेश कुमार मिश्र डिवीजन वन कार्यालय के प्रमुख महेन्द्र वाग्ले, डिवीजन वन कार्यालय के प्रशासन प्रमुख अमजद अलि अंसारी ,हरित स्वयंसेवक पुष्पा पन्त,नूरकान्त पौडेल के साथ ही विशिष्ट महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रहा। कार्यक्रम का सहजिकरण कृषि ज्ञान केन्द्र के सुचना अधिकारी संतोष कुमार चौधरी, शाखा अधिकृत नागेन्द्र मौर्या और कार्यक्रम संचालन मनिषा पौडेल ने किया।
स्वागत मन्तब्य कृषि ज्ञान केन्द्र के प्रमुख शिव अर्याल और भेटेनरी अस्पताल के वरिष्ठ पशु विकास अधिकृत श्रवण कुमार चौधरी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद : 5 नये सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता, संगठनात्मक अनुशासन पर दिया गया विशेष बल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *