Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एससीओ समिट : चीन ने की क्षेत्रीय आतंकवादरोधी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की पेशकश

 

काठमान्डू 17 सितम्बर


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एशिया में क्षेत्रीय आतंकवादरोधी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने 2000 पुलिस अधिकारियों को खास प्रशिक्षण देने की भी पेशकश की। ताकि क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ कानून प्रवर्तन को मजबूती दी जा सके। जिनपिंग ने साथ ही अपने मध्य एशियाई पड़ोसियों को चेताया कि वह बाहरी तत्वों को रंग क्रांतियों के जरिए उन्हें अस्थिर करने की अनुमति न दें।

यह भी पढें   माताओं के लिए ६ महीने की मातृत्व छुट्टी का प्रस्ताव, पिताओं के लिए भी ४२ दिन की छुट्टी

उन्होंने रणनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखने और सुरक्षा सहयोग पर सहमति बनाने व आतंकवाद विरोधी सहयोग का विस्तार करने की अपील की। जिनपिंग का यह आह्वान असल में लोकतांत्रिक देशों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को मिल रहे पश्चिमी समर्थन के प्रति चीन की चिंता को दर्शाता है। जिनपिंग ने पूर्व सोवियत संघ और मध्य पूर्व में अलोकप्रिय शासनों को गिराने वाले विरोधों का भी जिक्र किया।
जिनपिंग ने कहा, सभी सदस्य देशों को राजनीतिक भरोसा कायम करना चाहिए और एक दूसरे के मूल हितों से जुड़े मामलों में परस्पर सहयोग जारी रखना चाहिए। बिना नाम लिए अमेरिका पर निशाना साधते हुए जिनपिंग ने कहा, क्षेत्रीय स्थिरता की सुरक्षा के लिए रणनीतिक स्वतंत्रता को कायम रखना होगा। सतत सुरक्षा की दृष्टि की वकालत करने और क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाने को रोकना होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com