Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया भर में इंस्टाग्राम हुआ डाउन, यूजर्स ने लिए मजे

 

फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटोज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ठीक से काम नहीं करने की बात सामने आई है। गुरुवार रात कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम चलाने में दिक्कत हो रही है। वेबसाइट्स और सर्विसेज की रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देने वाले डाउनडिटेक्टर (DownDetector) ने भी इस बात की पुष्टी की है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम गुरुवार रात करीब 10 बजे डाउन हो गया और वर्तमान में रुकावटों का सामना कर रहा है।

यह भी पढें   नेपाल संसद में भोटेकोशी बाढ़ पर सरकार घिरी, सांसदों की ‘डिजास्टर टूरिज्म’ पर भी उठा सवाल

डाउनडेक्टर की रिपोर्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम आउटेज रिपोर्ट में एप क्रैश के लिए 66 प्रतिशत, जबकि 24 प्रतिशत सर्वर कनेक्शन के लिए और शेष 10 प्रतिशत में लॉग इन करना मुश्किल था।जबकि कुछ उपयोगकर्ता केवल इंस्टाग्राम एप लॉगिन में मुश्किल का सामना कर रहे हैं, अन्य लोग इस सेवा का उपयोग बिल्कुल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ Instagram उपयोगकर्ता स्टोरीज खोलने, सीधे संदेश प्राप्त करने या भेजने, या अपने फीड पर नई पोस्ट लोड करने में असमर्थ हैं।

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: मृतकों की संख्या 1,114 पहुंची, 3,916 लोग अब भी लापता

कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन (Instagram Down) होने की शिकायत की। इसके साथ ही हमेशा की तरह यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर चर्चाएं करने लगे। यूजर्स ट्विटर पर एक दूसरे से इंस्टाग्राम डाउन होने की बात कंफर्म करने लगे। इसके साथ ही ट्विटर पर #instagramdown ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर कई मजाकिया पोस्ट और मीम्स भी शेयर किए।

वहीं, कंपनी ने ट्वीट कर कहा, ”हम जानते हैं कि कुछ लोगों को इंस्टाग्राम यूज करने में दिक्कत हो रही है। हम इसे जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com