Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति की कदम विरुद्ध जसपा द्वारा आन्दोलन का कार्यक्रम घोषणा

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, २३ सितम्बर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने आन्दोलन का कार्यक्रम घोषणा किया है । घोषित आन्दोलन राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा नागरिकता विधेयक प्रमाणित ना होने के विरुद्ध है । जसपा मधेश प्रदेश कमिटी ने राष्ट्रपति भण्डारी की इस्तिफा माग करते हुए चरणबद्ध आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार आन्दोलन कल शनिबार से ही शुरु होनेवाला है । घोषित कार्यक्रम अनुसार कल आश्वीन ८ गते मधेश प्रदेश स्थित सभी जिला सदरमुकाम में राष्ट्रपति की कदम विरुद्ध नागरिक समाज, बुद्धिजीवि, व्यापारी, शिक्षक, कानून व्यवसायी, संचारकर्मी के साथ अन्तरक्रिया की जाएगी । उसके बाद आश्वीन ११ गते जसपा संबंद्ध भातृ संगठनों की ओर से राष्ट्रपति भण्डारी के विरुद्ध प्रदर्शन, पुतला दहन का कार्यक्रम है । इसीतरह आश्वीन १३ गते पालिका स्तर में और आश्वीन १५, १६ और १७ गते पालिका एवं वडा स्तर में प्रदर्शन करने की कार्यक्रम तय हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *