Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भन्सार छलकर पैठारी का कपडा बरामद

 

clothनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, माघ २ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज वसपार्क एरिया में भन्सार छलकर चोरी पैठारी का कपडा माघ १ गते बुद्धवार को  दो लाख २५ हजार रुपैया बराबर का कपडा बरामद किया गया ।
क्षेत्रीय प्रहरी कार्यालय सुर्खेत से गस्त में रही विशेष प्रहरी टोली और जिला प्रहरी कार्यालय बा“के के संयुक्त प्रहरी टोली ने बँ“के नेपालगन्ज– ५ वसपार्क स्थित भन्सार छलकर चोरी पैठारी का वेवारिस अवस्था में रहा १ सौ २५ थान जेन्ट्स सूट का मुल्य रु २ लाख २५हजार रुपैया बराबर का कपडा पकडा गया है ।
बरामद किया गया बरामद कपडा को आवश्यक कारवाही के लियें भन्सार कार्यालय नेपालगन्ज में भेजा गया प्रहरी ने जानकारी दी ।
इसी तरह जिला प्रहरी कार्यालय बा“के और सीमा प्रहरी चौकी जयसपुर से गस्त में रही प्रहरी ने माघ १ गते को ही ३ भारतीय तस्करों के साथ १८ हजार रुपैया बराबर की खाद्यन्न सामान पकडा गया ।
पकडा गया सामानों में सुपारी ४० किलो, चामल २४ किलो, आ“टा ४८ किलो, चीनी १५० किलो, तेल ११ लिटर, यूरिया खाद १८० किलो के साथ भारत जिला बहराइच रुपैडिया बाजार निवासी विजय कैलिक, राज कुमार वर्मा और मुरली कहार को पकडा गया है बरामद किया गया खाद्यन्न सामान और भारतीय तस्करों को  आवश्यक कारवाही के लियें नेपालगंज भन्सार कार्यालय बा“के में भेजा गया है प्रहरी ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *