Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में धारिला हथियार के प्रहार से एक भारतीय नागरिक की मृत्यु

 

nepalgunj boarderनेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल, माघ ४ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज औद्योगिक क्षेत्र के एक ईन्डष्ट्री में काम करते आ रहे भारतीय मजदूर की माघ ३ गते शुक्रवार को धारिला हथियार प्रहार से  मृत्यु हो गया है ।
नेपालगन्ज–१३ सुर्खेतरोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित रहे विजय, विनोद मेटल ईन्डष्ट्रीज में माघ ३ गते शुक्रवार को शाम को करीब १९:०० बजे कामदारों के बीच एक आपस में झगडा तथा वादविवाद में धारिला हथियार प्रहार से  भारत गोरखपुर भौसाखुर निवासी ४० वर्ष के रामजीत चौहान घायल हो गयें थे । उनको मेडिकल कालेज नेपालगन्ज में उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई । मृत्यु की खबर पाते ही तत्काल जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक शेखर कोईराला के कमाण्ड में रही प्रहरी टोली ने मृतक रामजीत चौहान को धारिला हथियार प्रहार करने वाले व्यक्ति को खोज तलाश करने क्रम में भारत विहार छाप्रा मटनपुरुवा निवासी ४० वर्ष के रमेश साहु को  रात को ११ बजे के समय नेपालगन्ज –१३ स्थित सुर्खेतरोड से और भारत वंगाल छब्ली राधाकृष्णपुर के निवासी ४२  वर्ष के शितरा वेरा को उसी दिन रात को १ बजे के समय पर नियत्रन्ण में लिया गया और दोनों के उपर आवश्यक अनुसन्धान हो रहा है प्रहरी ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed