देश के विभिन्न भागों में वर्षा के कारण बाढ़ और भूस्खलन की संभावना, सतर्क रहें

काठमांडू, ७ अक्टूबर – पिछले कुछ दिनों से हो रहे अविरल वर्षा के कारण बाढ़ और भूस्खलन –होने की संभावना को देखते हुए कुछ क्षेत्रों के बासियों को सुरक्षित और सतर्क रहने का आग्रह किया गया है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अन्तर्गत बाढ़ की सूचना केन्द्र ने दी है । वर्षा के कारण देश के विभिन्न स्थान में बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है सो सभी से सुरक्षित और सतर्क होने का आग्रह किया है ।
शुक्रबार की सुबह ४ बजे गोरखा, धादिङ, लमजुङ, तनहुँ, पाल्पा, स्याङ्जा, नवलपरासी, कपिलवस्तु, दाङ, प्यूठान, दैलेख, सुर्खेत, कैलाली, कञ्चनपुर और आसपास के कुछ स्थान में भारी वर्षा होने से केन्द्र ने उक्त जिला के छोटे –छोटे खोला में आकस्मिक बाढ़ आने के साथ ही भूस्खलन होने की संभावना के कारण आज दिनभर सभी से सतर्क रहने का आग्रह किया है ।
इसी तरह सुबह साढे ४ बजे जलाधार के विभिन्न स्थान में भारी वर्षा होने से जलसतह सतर्कता÷खतरा के आसपास पहुँचने का केन्द्र ने बताया है । भेरी जलाधार क्षेत्र में और वर्षा होने की संभावना को देखते हुए भेरी नदी के रिम्ना से कर्णाली दोभान तक दूसरे ६ घण्टा तक उच्च सतर्कता अपनाने का केन्द्र ने अनुरोध किया है ।
इसी तरह बिहान ५ बजे पिछले ३ घण्टा कञ्चनपुर, कैलाली के बहुत से जगहों में भारी वर्षा होने और भी वर्षा होगी , खुटीया, कान्द्रा, मोहना, सुहेली, चौधर के साथ ही अन्य क्षेत्र के छोटे खोलाओं में अचानक बाढ़ आने की संभावना है । इसलिए इन स्थान में दिन १२ बजे तक सतर्क रहने का केन्द्र ने आग्रह किया है ।

