एमाले और जसपा के बीच ५२ सीट पर तालमेल, एमाले ३५ और जसपा १७ सीट
काठमांडू, ८ अक्टूबर– नेकपा एमाले और जसपा नेपाल के बीच प्रतिनिधि सभा की ओर से ५२ सीट में तालमेल हो गया है । नेकपा एमाले और जसपा नेपाल के बीच शनिबार को तालमेल का अन्तिम खाका तैयार कर लिया गया है ।
तालमेल के अनुसार एमाले ३५ सीट और जसपा १७ सीट पाने की सहमति हुई है । एमाले ने जसपा के समर्थन में उम्मीदवारी देने के लिए प्रतिनिधि सभा क्षेत्र में सप्तरी–३, सिरहा क्षेत्र नम्बर १ और ३, धनुषा– ३ और ४, महोत्तरी–१, सर्लाही– २ और ३ है । इसी तरह रौतहट ३ और ४, बारा १ और ४ तथा पर्सा ३ और ४ में भी एमाले जसपा के समर्थन में उम्मीदवारी देगी ।
इसी तरह, पश्चिम नवलपरासी १ और २, रुपन्देही के १, २ और ३, कपिलवस्तु के १, २ और ३, कैलाली के पाँच निर्वाचन क्षेत्र, मोरङ के १, २, ३, ४ और ६ तथा सुनसरी के २, ३ और ४ में भी एमाले जसपा के साथ तालमेल में उम्मीदवारी देगी ।
इसी तरह एमाले के समर्थन में जसपा नेपाल ने सप्तरी १, २ और ४, सिरहा २ और ४, धनुषा १, महोत्तरी ३ और ४, सर्लाही १ और ४, रौतहट २, बारा २, पर्सा १ और २, रुपन्देही ४, मोरङ ५ और सुनसरी १ में उम्मीदवारी देंगे ।
तालमेल हुए निर्वाचन क्षेत्र के अलावे अन्य में दोनों दल मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा करने की सहमति हुई है । इसी तरह प्रदेशसभा की ओर से ४२ सीट में एमाले जसपा का सहयोग करेगी और ७० सीट में एमाले को जसपा सहयोग करेगी ।


