Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

सरिता महर्जन द्वारा लिखित “प्रेम रस” नामक पुस्तक का विमोचन

 

काठमांडू, 8 अक्टूबर।आज ललितपुर के भैंसेपाटी में एक भव्य समारोह में प्रेम रस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मती सरिता महार्जन ने किया । इसके प्रमुख अथिति ललितपुर उप महा नगरपालिका के मेयर श्री चीरी बाबू महार्जनं थे ।

अपने पति श्री रमेश महर्जन के आकस्मिक निधन होने के बाद श्री मती सरिता महार्जन ने उनके याद में यह पुस्तक लिखीं हैं । आज स्व रमेश महर्जन की पुण्यतिथि पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। खेत में कोदाली चलाने बाला व्यक्ति आपने मेहनत के बल पर अंत में हीरा का व्यापारी तक पहुंचने में सफल हुए श्री रमेश महर्जन।
श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में जापु गुठ के प्रमुख, भैंसे पार्टी केवार्ड अध्यक्ष, उप महानगरपालिका के उप मेयर मंजरी शाक्य, तथा पूर्व सांसद थे । अपने वक्तव्य के क्रम में मेयर श्री चीरी बाबु महर्जन ने कहा की आज का दिन रमेश महर्जन द्वारा किए गए सभी अच्छे काम को पूरे देश में संदेश के रूप में पहुंचाने का दिन है । उन्होंने कहा की स्व रमेश महर्जन बहुत ही मेहनत से काम किए और वे आज के दिन में हमारे लिए जवाहरात बन गए । संचालन राज्य लक्ष्मी शाक्य ने किया ।

यह भी पढें   250 रुपये की खरीदारी करने वाले उपभोक्ता ने 10 लाख रुपये का बंपर पुरस्कार जीता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com