काठमांडू में प्रत्येक घर में डेंगू संक्रमित है
काठमांडू, ९ अक्टूबर–डेंगू अपने चरम पर है । काठमांडू की बात करें तो शायद ही कोई घर बचा हो इस संक्रमण से । प्रत्येक घर में डेंगू संक्रमित है । देशभर में डेंगु सङ्क्रमित कीे संख्या ३२ हजार ८९० पहुँच गया है । सावन महीने से शुरु हुए डेंगू का प्रकोप सातों प्रदेश के ७६ जिलों में फैल चुका है ।
अभी तक डेंगू के कारण ४२ लोगों की जान जान चुकी है । मृत्यु होने की पुष्टि स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय ने की है ।

