Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद तथा बिधायक के लिए मधेश प्रदेश में हुआ नामांकन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
सांसद तथा बिधायक चुनाव को लेकर धनुषा जिला सहित पूरे नेपाल के 165सांसद तथा 330बिधायक पद के लिए आज नामांकन हुआ। धनुषा क्षेत्र से गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री मातृका यादव नेकपा माओवादी केन्द्र से इसी तरह धनुषा क्षेत्र दो से गठबंधन नहीं हो सका है। इस क्षेत्र से नेकपा एमाले से संसद के लिए उमाशंकर अड़गरिया, जनता समाजवादी पार्टी से गंगा राम यादव, नेपाली कांग्रेस से पूर्व मंत्री राम कृष्ण यादव , नेकपा समाजवादी से राम चंद्र झा, क्षेत्र तीन से गठबंधन के उम्मीदवार लोसपा के अनिल झा, नेकपा एमाले से पूर्व मंत्री जूली महतो, क्षेत्र चार से गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री महेंद्र यादव तथा नेकपा एमाले के पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ नामांकन किए। इसी लोसपा के अध्यक्ष महंथ ठाकुर, लोसपा के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो, जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रभु साह , जनमत के संयोजक सी. के. राउत , बिधायक के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, निवर्तमान अर्थ मंत्री शैलेन्द्र साह, निवर्तमान गृह मंत्री भरत साह , पूर्व मंत्री सुरीता साह ने विधायक पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव 20नवंवर को हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *