नहीं रहें समाजवाद के बड़े स्तंभ मुलायम सिंह यादव ।

काठमांडू, १० अक्टूबर – भारतीय राजनीति में असाधारण नेता के रुप में अपनी अलग छवि बनाने वाले यादव ने जमीनी राजनीति से शीर्ष तक अपना बहुत बड़ा मुकाम बनाया । वो न केवल उत्तर प्रदेश के नेता रहें वरन भारतीय राजनीति में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है ।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता मुलायम सिंह का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में देहांत हो गया । लम्बे समय से वें बीमार चल रहें थे । भारत की राजनीति में उन्होंने चार दशक तक अपना परचम लहराया । वें ८२ वर्ष के थे । २२ अगस्त से वें मेदांता के आइसीयू में भर्ती थे । २ अक्टूबर से उनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था । उनकी किडनी काम नहीं कर रहा था ।आज सुबह ८ः१५ में उन्होंने अंतिम साँस ली । जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के सैफाई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

