आज हो रहा है उम्मीदवारों की नामावली प्रकाशन
काठमांडू, ११ अक्टूबर । मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेशसभा चुनाव में उम्मीदवारी देनेवालों की नामावली आज प्रकाशित हो रहा है । उम्मीदवारों की ओर से निर्वाचन आयोग में पंजीकृत नामावली को आज शाम ५ बजे आयोग की ओर से प्रकाशित की जाएगी । लेकिन यही नाम अंतिम नहीं है ।
उम्मीदवारों के विरुद्ध शिकायत के लिए आयोग ने कल आह्वान किया था । आह्वान अनुसार प्राप्त शिकायत के ऊपर छानबिन कर कल फेर अंतिम नामावली प्रकाशित की जाएगी । प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, राष्ट्रीय योजना आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्व पौडेल, जेल जीवन बिता रहे रमेश चौधरी से लेकर कई उम्मीदवारों के विरुद्ध शिकायत पंजीकृत हुई है ।
जिसके ऊपर शिकायत पंजीकृत हुई है, उनको आज २ बजे तक आयोग को जवाफ देना होगा । उसके बाद आवश्यक छानबिन कर कल शाम तक आयोग की ओर से अंतिम नामावली प्रकाशित की जाएगी । आयोग के अनुसार प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए २ हजार ५२६ और प्रदेशसभा सदस्य के लिए ३ हजार ४७६ उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी दी है ।

