कमल थापा को सूर्यचिन्ह दिए जाने पर भीम रावल की आपत्ति

काठमांडू, ११ अक्टूबर । मकवानपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी की ओर से उम्मीदवारी देनेवाले कमल थापा नेकपा एमाले की चुनाव चिन्ह ‘सूर्य’ लेकर चुनावी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं । पार्टी अध्यक्ष भी रहे थापा ने एमाले की स्वीकृति से ही यह चुनाव चिन्ह लिया है । लेकिन नेकपा एमाले के नेता भीम रावल ने इसके प्रति आपत्ति प्रकट की है । नेता रावल ने कहा है कि थापा को सूर्य चुनाव चिन्ह देकर पार्टी ने अनैतिकता प्रदर्शन की है । सामाजिक संजाल में लिखते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि जनता समाजवादी पार्टी सरकार में बने रहना भी अनैतिकता की नमूना है । उनका कहना है कि विपक्षी पार्टी से चुनावी तालमेल कर सरकार में रहना ठीक नहीं है ।

