Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चर्चा में युवा चिकित्सक प्रसन्न कुमार झा की उमेदवारी, (धनुषा 3 क)

 

जनकपुर धनुषा से लौटकर वरुण मिश्रा/ माला मिश्रा का रिपोर्ट ।
हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर नेपाल ।
धनुषा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 (क) प्रदेश सांसद के लिए जनमत पार्टी की ओर से प्रसिद्ध चर्म रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ युवा चिकित्सक प्रसन्न कुमार झा की उमेदवारी चर्चा का विषय बन गया है । युवा चिकित्सक श्री झा बीएचयू,भारत से एमडी है और जर्मनी से सौंदर्य बिशेसज्ञता हासिल किया है। बातचीत में
उन्होंने कहा कि सूबे में सरकारी अस्पतालों की स्थिति और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए वे प्रदेश सांसद उम्मीदवार बने और लोगों के आशीर्वाद से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का संकल्प लिया ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका के बिद्यालय में मैथिली भाषा की पाठ्य पुस्तक शामिल


मुरलीचौक स्थित गेट वेल सून नेपाल स्किन केयर सेंटर के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे डॉ. झा पिछले 2 वर्षों से जनकपुर के विभिन्न गांवों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर चला रहे हैं । जिसमें गरीब लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । उनके पुश्तैनी जिला धनुषाके क्षेत्र नम्बर 3 के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगो को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते आ रहे है । युवा चिकित्सक ने बताया धनुषा क्षेत्र संख्या 3 बर्तमान में जनकपुर-25 मेरे पैतृक गांव है और मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी पंडित रमाकांत झा ने कांग्रेस के धनुषा जिलाके संस्थापक अध्यक्ष रूप में जनतासेवा का काम किया है, दूसरे दादा पंडित सुंदर झा शास्त्री एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और एक पत्रकार / साहित्यकार रहे हैं जो हमेसा मधेश मुक्तिके लिए समर्पित रहे है, मेरे दादा दिगंबर झा बिगत समय से बड़ा हाकिम/ अंचलाधीश रहे हैं जो सभी जनता से जुड़े रहे है । पूर्वजो के सेवा काम से प्रेरित हो हम भी जनसेवा के लिए समर्पित हूं, राजनीति मेरे खून में है और पूर्वजों के सम्मान के साथ लोगों की सेवा करने के वादे के साथ, मैं जनमत पार्टी का अध्यक्ष आदरणीय सीके राउत जी के सिद्धांतों से प्रेरित हूं और जनमत पार्टी के माध्यम से लोगों की सेवा में शामिल हुए हैं! क्योंकि लोगों ने मधेश-केंद्रित पार्टी के अन्य नेताओं के चरित्र को देखा है ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद : 5 नये सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता, संगठनात्मक अनुशासन पर दिया गया विशेष बल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *